Novel Cover Image

My Girlfriend Is A Demon Lord

User Avatar

Aman Aj

Comments

0

Views

612

Ratings

0

Read Now

Description

क्या होगा जब आपकी गर्लफ्रेंड एक खतरनाक और ताकतवर डेमन लॉर्ड हो, लेकिन साथ ही बेहद मजेदार और शरारती भी? <br> <br>यह कहानी है एक आम लड़के की, जिसकी जिंदगी अचानक से रोमांच और हंसी से भर जाती है जब उसकी गर्लफ्रेंड का असली रूप सामने आता है। <br>वह जादुई द...

Total Chapters (3)

Page 1 of 1

  • 1. My Girlfriend Is A Demon Lord - Chapter 1

    Words: 66

    Estimated Reading Time: 1 min

    कहते हैं वो एक अप्सरा है, एक स्वर्ग की गोडेस है, क्योंकि जितनी वो खुबसूरत है, उतनी खुबसूरत कोई इंसानी लड़की तो नहीं हो सकती। मगर सच तो कुछ और था। जो सच था उस पर शायद ही किसी को यकीन हो। वो तो एक डिमेन लोर्ड है। वो जिसका नाम सुनकर ही कोई भी पेंट में शिशु कर दे। दिन बुरा हो तो पोटी भी।

  • 2. My Girlfriend Is A Demon Lord - Chapter 2

    Words: 1071

    Estimated Reading Time: 7 min

    पिछले भाग में आपने देखा कि आन्या अन्य सभी के सामने आ जाती है और उसने सुदर्शन चक्र के तीनों टुकड़ों को अपने सूट में खास तरीके से फिट कर रखा था। इस तरह से कि दो टुकड़े उसके हाथों की ओर थे और एक टुकड़ा उसके सीने के बीचो-बीच लगा हुआ था। विनम्र के पास जो टुकड़ा मौजूद था, वह नहीं जानता था कि वह किस तरीके से काम करता है। इसलिए वह उसका इस्तेमाल नहीं कर पाया था। उसने इस्तेमाल करने की कोशिश भी की, तो वह ठीक से काम नहीं कर सका और वह लगातार ऊर्जा को सोख रहा था। वहीं, सामने से आन्या ने सुदर्शन चक्र को अपने शरीर का हिस्सा बना लिया था। इस वजह से उसका नियंत्रण कुछ ज़्यादा ही था और वह बेहतरीन तरीके से सुदर्शन चक्र को नियंत्रित कर पा रही थी। आन्या ने एक हमला किया था, जिसके जवाब में सभी को फौरन भागना पड़ा था। जब वह हमला ट्रकों से टकराया, तो सारे ट्रक हवा में उड़ गए थे। अब तक की कहानी में आपने बस यही देखा। अब कहानी आगे बढ़ती है। विनम्र बाकी सभी के साथ लगातार भागते हुए जा रहा था। उनके ठीक पीछे काफी सारे ट्रक हवा में धमाके के साथ फट रहे थे। सारे ट्रक नीचे गिरते चले गए और उन धमाकों के बीच सुदर्शन चक्र के कई टुकड़े जमीन से निकलते हुए विनम्र और बाकी सब का पीछा करते हुए दिखाई दिए। विनम्र ने पीछे मुड़कर देखा, तो उसे ऐसा लग रहा था जैसे मौत उसका पीछा कर रही हो। इतने सारे सुदर्शन चक्रों का तोड़ उसके पास नहीं था और जो सुदर्शन चक्र वह इस्तेमाल करना चाहता था, वह काम नहीं कर रहा था। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि इस मौके पर उसे क्या करना चाहिए। तभी उसने देखा कि सारे सुदर्शन चक्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब विनम्र के पास कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए उसने फौरन पीछे मुड़कर अपने पास मौजूद सुदर्शन चक्र के चौथे टुकड़े से हमला करने की कोशिश की। सुदर्शन चक्र फिर से जमीन पर गिर गया। हालाँकि उसने कोई हमला नहीं किया था, मगर जो पीछा कर रहे सुदर्शन चक्र थे, वे उसके पास आते ही रुक गए और रहस्यमय तरीके से उसे विनम्र द्वारा इस्तेमाल किए गए सुदर्शन चक्र द्वारा शांत किया गया। विनम्र को यह देखकर हैरानी हुई। उसने जल्दी से सुदर्शन चक्र को उठा लिया, मगर तभी आन्या हवा से भी तेज गति से आई और उसने विनम्र को लात मारकर पीछे गिरा दिया। गिरने से पहले ही विनम्र ने सुदर्शन चक्र को अपने कब्ज़े में ले लिया था, वरना वह उसके हाथ से छूट जाता और आन्या उसे अपने कब्ज़े में ले लेती। विनम्र को समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसे मौके पर वह अपने सुदर्शन चक्र की हिफ़ाज़त कैसे करे। विनम्र मुसीबत में था, यह देखकर सभी रुक गए और उन्होंने विनम्र की ओर देखा।। संयोगिता ने विनम्र की मदद के लिए गन निकाली और लगातार आन्या पर फायर करने लगी, पर उसका कोई असर नहीं हो रहा था। वनीला और स्टीफ़न ने भी अपनी-अपनी गन निकाल लीं और उन्होंने भी लगातार फायर करते हुए विनम्र के करीब आना शुरू कर दिया ताकि वे उसकी रक्षा कर सकें। डॉक्टर डी किसी तरह का फायर करने की बजाय किसी डिवाइस की तलाश करने लगे। अब विनम्र ने सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल करना छोड़ दिया और अपने ओवरकोट से किसी डिवाइस को ढूंढने लगा ताकि वह उसका इस्तेमाल आन्या पर कर सके। विनम्र को कोई डिवाइस नहीं मिला, तभी डॉक्टर डी ने अपनी पॉकेट से एक छोटी सी पिन जैसी दिखने वाली चीज़ निकाली। उन्होंने अपनी हाथ की अंगूठी की ओर देखा और फिर अंगूठी को प्रेस कर दिया। अंगूठी से होलोग्राफिक रोशनी बाहर निकली और देखते ही देखते पिन हवा में उड़ने लगी। यह पिन असल में एक नैनो हेलीकॉप्टर था या फिर नैनो जीव जो हवा में उड़ सकता था। डॉक्टर डी ने अपनी जेब में हाथ डाला और ऐसे कई नैनो हेलीकॉप्टर निकाले, जिनकी संख्या एक दर्जन से भी ज़्यादा होगी। सभी के सभी हवा में उड़ते हुए आन्या की ओर जाने लगे और ये इतने छोटे थे कि ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहे थे। गोलियों का कोई असर नहीं हुआ था, मगर नैनो हेलीकॉप्टर आन्या के करीब पहुँच गए थे। जैसे ही वे करीब पहुँचे, डॉक्टर डी ने होलोग्राफिक इमेज के अंदर एक बटन को प्रेस कर दिया। एक के बाद एक धमाके होने लगे और सारे धमाके आन्या के काफी करीब हो रहे थे। आन्या ठीक से समझ नहीं पा रही थी कि आखिर क्या हो रहा है। अगर उसके पास सुदर्शन चक्र नहीं होता, तो इन धमाकों से उसे काफी नुकसान होता, मगर इस वक्त वह सुदर्शन चक्र की वजह से इन धमाकों से बच रही थी। आन्या ने अपने हाथ को आगे करके उसे मुट्ठी की तरह बंद किया, जिससे तेज तरंग निकली हो और उसने आसपास के सारे नैनो हेलीकॉप्टरों को ख़त्म कर दिया। यह तरंग इतनी तेज थी कि वह संयोगिता, वनीला, स्टीफ़न और डॉक्टर डी से भी टकरा गई और उन सबको उछालकर पीछे गिरा दिया। यह विनम्र के लिए मुसीबत नही बना पाया था क्योंकि उसके पास सुदर्शन चक्र था और जो टुकड़ा उसके पास था, वह भी उसकी हिफ़ाज़त कर रहा था। विनम्र ने सुदर्शन चक्र की ओर देखा और कहा, "तुम हिफ़ाज़त तो कर रहे हो, लेकिन मैं तुम्हें इस्तेमाल करना नहीं जानता हूँ। मुझे पता लगाना होगा कि आखिर तुम्हें किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, तभी मैं कुछ कर पाऊँगा। वरना मुझे नहीं पता क्या होगा और मैं किस तरह से इस मुसीबत का सामना कर पाऊँगा।" आन्या ने सामने से जवाब देते हुए कहा, "तुम्हें अपनी सारी कोशिशें छोड़ देनी चाहिएं। तुम्हारी कोई भी कोशिश काम नहीं आने वाली। मेरा यकीन मानो, इस वक्त मैं ही सबसे ज़्यादा ताकतवर हूँ। मुझसे ज़्यादा ताकतवर इस दुनिया में और कोई नहीं है। सबको मेरे आगे घुटने टेकने होंगे और तुम्हें भी।" आन्या अपनी बात ख़त्म ही कर रही थी कि तभी रोबोट जूनियर जमीन के अंदर से बाहर निकला, वह भी अपने हड्डियों के ढाँचे के साथ जो उसका सुरक्षा कवच था। वह काफी ख़तरनाक दिखाई दे रहा था। उसने किसी देवता की तरह बाहर निकलते हुए अपने दोनों हाथों को फैलाया और आन्या से कहा, "क्या तुम्हें सच में लगता है कि इस वक्त तुम ही सबसे ज़्यादा ताकतवर हो? यह गलतफ़हमी तुम्हें कैसे हो गई? क्या तुम भूल गई हो कि इस दुनिया में मैं भी हूँ?"

  • 3. My Girlfriend Is A Demon Lord - Chapter 3

    Words: 0

    Estimated Reading Time: 0 min