"Obsession of Power" जादू की दुनिया को लोग स्वर्ग मानते हैं, लेकिन क्या हकीकत में यह उतनी ही खूबसूरत होती है? सर्वाना—एक जादुई दुनिया, जहां ताकत ही कानून बनाती है और कमजोरों को झुकना पड़ता है। इसी दुनिया के सबसे शक्तिशाली सिंघाल राजघराने में जन... "Obsession of Power" जादू की दुनिया को लोग स्वर्ग मानते हैं, लेकिन क्या हकीकत में यह उतनी ही खूबसूरत होती है? सर्वाना—एक जादुई दुनिया, जहां ताकत ही कानून बनाती है और कमजोरों को झुकना पड़ता है। इसी दुनिया के सबसे शक्तिशाली सिंघाल राजघराने में जन्मा अंश सिंघाल, हालात का शिकार बनकर अपनी ही विरासत से बेदखल हो गया। जब उसने अपनी मां को तड़प-तड़प कर मरते देखा और किसी ने भी मदद नहीं की, तब उसे अहसास हुआ—इस दुनिया में केवल ताकतवर ही जिंदा रह सकते हैं। अपनी मां की कब्र के सामने उसने कसम खाई—वह इतना ताकतवर बनेगा कि जिन लोगों ने उसकी मां को रुलाया, वे खुद उसकी दया के लिए गिड़गिड़ाएंगे। अब वह अंश सिंघाल नहीं, बल्कि अंश साहू है—एक ऐसा लड़का जिसे ताकत की भूख है, जिसे अपने दुश्मनों को घुटनों पर झुकाने का जुनून है। लेकिन क्या वह सच में अपने मकसद में कामयाब होगा? या यह जुनून उसे खुद ही बर्बाद कर देगा? यह सिर्फ एक बदले की कहानी नहीं, बल्कि शक्ति के प्रति पागलपन की जंग है।
Page 1 of 1