Novel Cover Image

The King's Secret Identity

User Avatar

Aamir Raja Khan

Comments

0

Views

2

Ratings

0

Read Now

Description

कहा जाता है कि यदि कोई किसी अज्ञात व्यक्ति की भावनाओं से खिलवाड़ करता है तो उसे उस व्यक्ति के क्रोध और उसकी पहचान का सामना करना पड़ता है। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है जिसमें विशाल नाम का एक युवा लड़का जो पढ़ाई में होशियार था, उसके सभी सहपाठियों द्वारा उ...

Total Chapters (2)

Page 1 of 1

  • 1. The King's Secret Identity - Chapter 1

    Words: 280

    Estimated Reading Time: 2 min

    कहा जाता है के कोलकाता खुशियों का शहर है , कहा तो यह भी जाता हैं के कोलकाता बिजनेस के लिए फेमस हैं। इसी शहर में रहता था विशाल नाम का एक लड़का जिसकी उम्र करीबन 20 से 22 वर्ष का था। यदि विशाल किसी चीज़ में अच्छा हो या ना हो लेकिन वह पढ़ाई में बहुत होशियार रहता था जिसे देख विशाल के सभी क्लासमेट्स उससे जलते रहते थे। विशाल दसवी कक्षा में पढ़ाई करता था और स्कूल से आने के कुछ देर के बाद अपने घर पर परीक्षा देने की तैयारी करता।  हर दिन के तरह आज भी विशाल अपने स्कूल के लिए निकल चुका था। वैसे तो विशाल का स्कूल बहुत ही छोटा था पर विशाल उस स्कूल में एक लौटा स्टूडेंट था जो कि अपने पढ़ाई में तेज था। विशाल कोलकाता के एक छोटा सा स्कूल में पढ़ता था जिसका नाम St. Ann Day School था। "मां मैं स्कूल के लिए निकल रहा हूं"...विशाल ने अपने मां से कहा और अपने घर से स्कूल के लिए रवाना होने लगा। जैसे ही विशाल अपने कदम घर के बाहर निकलता ही ठीक उसके पहले ही एक आवाज़ आई..."रुख जा बेटा ?" विशाल पिछे पलट कर देखता और हंसते हुए कहता है..."अरे मां मैंने आपको कितना बार कहा है के पीछे से टोका मत करो मुझे"। पीछे विशाल की मां खड़ी हुई थी और उनके हाथों में एक टिफिन बॉक्स थी। "अरे विशाल तू अपना टिफिन तो लेजा?"...विशाल की मां ने जवाब देते हुए कहा। विशाल अपनी हाथों को आगे बढ़ाता और अपने मां के हाथों से टिफिन लेता। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह कहानी पसंद आई होगी और अगर आपको मेरी कहानी पसंद आई होंगी।

  • 2. The King's Secret Identity - Chapter 2

    Words: 548

    Estimated Reading Time: 4 min

                              पिछले एपिसोड  विशाल अपने स्कूल के लिए निकल ही रहा था के तभी अचानक पिछे से विशाल की मां उसे आवाज़ देते हुए टिफिन लेजाने को कहती है।                                अब आगे "ठीक है मां अब मैं अपने स्कूल के लिए निकलता हूं वर ना अगर थोड़ी सी भी देर हुई ना तो मेरी शामत आ जाएगी"...विशाल अपने मां से कहता और स्कूल के लिए रवाना हो जाता हैं। उसकी मां का चेहरा अचानक से उतर गया और वह मन ही मन खुद से बात करने लगी के काश उनका बेटा का भी कोई लाईफ पार्टनर होती तो आज विशाल को यह सब झेलना ना पड़ता और अचानक उनके पलकें भर आई। जब विशाल की मां यह सब सोच ही रही थी तभी उनके कंधे पर किसी का हाथ आता हैं और एक धीमी सी मुस्कान के साथ एक आवाज़ आती हैं..."तुम घबराओ मत!, वो हमारा बेटा है और अग्रवाल खानदान का एक लौटा मालिक जिसे आज तक कोई जानता। विशाल की मां ने पिछे मुड़कर देखा के एक लंबा चौड़ा आदमी जिसने काले रंग का कोट पहना हुआ था वह उसे देखकर मुस्कुराए जा रहा था। जब विशाल के घर पर बातें हो रही थी तो तब तक विशाल अपने स्कूल पहुंच चुका था। विशाल स्कूल के मैन एंट्रेंस में खड़े होकर अपने मोबाइल चला ही रहा था के इतने में उसकी मोबाइल की घंटी बज उठी। विशाल ने अपने मोबाइल के स्क्रीन पर देखा और एक हल्की सी मुस्कान उसके चेहरे पर उभर आई। स्क्रीन पर विशाल की गर्लफ्रेंड डिंपल का नाम था जिसे देख विशाल पागलों के जैसा खुश होने लगा और जल्दी से फोन रिसीव कर लिया। "हैलो डिंपल? कहा हो तुम? मैं स्कूल के एंट्रेंस पर तुम्हारा कितने देर इंतेज़ार कर रहा हूँ !"...विशाल ने डिंपल से मुस्कुराते हुए कहा। तभी फोन की दूसरी ओर से एक आवाज़ आई। वह आवाज़ विशाल की गर्लफ्रेंड की नहीं बल्कि किसी लड़के की थी। "ओय फत्तू डिंपल आज से तेरी नहीं मेरी गर्लफ्रेंड है और हां एक बात और ? मेरी और डिंपल की अगले महीने ही इंगेजमेंट होने जा रही हैं "...उस लड़के ने विशाल से कहा। विशाल जब यह सुनता है तो उसके कानो पर भरोसा नहीं होता और उसके आंखो से आंसू टपकने लगे थे। विशाल को उस लड़के की बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। विशाल ने जैसे ही कुछ बोलने को था वैसे ही उसका फोन कट हो गया। विशाल के आंखों से आंसू लगातार बहे जा रहे थे और रुकने को तो नाम ही नहीं ले रहे थे। उसने आखिर कार ज़ोर ज़ोर से रोना शुरू कर दिया जिसे देख स्कूल के बाहर सारे स्टूडेंट्स विशाल की ओर ताकने लगे। तभी वहां दो लड़के आते है और विशाल को सहारा देते हुए उठाते और पूछने लगते की आखिर विशाल रो क्यों रहा है। विशाल कहता है कि कैसे डिंपल ने उसे धोखा दिया और किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में चली गई। विशाल यह भी कहता है कि डिंपल और उस लड़के की इंगेजमेंट अगले महीने होने वाली है। यह बात सुनकर उन दोनों लड़कों ने एक दूसरे की ओर चौंकते हुए देखा। उन दोनों को यह समझ नहीं आ रहा था कि विशाल क्या बोले जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरी कहानी पसंद आएगी और अगर आप सभी को मेरी कहानी पसंद आई होगी।